{"_id":"6a29b479a63ac391da0ec467","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1005-935367-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने राज्य के दर्जा बहाल का वादा दोहराया, हम इंतजार कर रहे : फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने राज्य के दर्जा बहाल का वादा दोहराया, हम इंतजार कर रहे : फारूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को आश्वस्त किया है कि जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा पूरा किया जाएगा।
अनंतनाग में प्रेसवार्ता में अब्दुल्ला ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य का दर्जा बहाल करने का जो आश्वासन दिया है, उसे पूरा करने का समय आ गया है। हम इसका इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के कार्य संचालन नियमों (बिजनेस रूल्स) को मंजूरी मिलने में हो रही देरी के सवाल पर फारूक ने कहा कि उनकी पार्टी केवल बिजनेस रूल्स की मंजूरी ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिए जाने की भी मांग कर रही है।
इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने राज्य के दर्जे की बहाली की मांग को लेकर संसद के मानसून सत्र के पहले दिन नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। यह निर्णय तीन जून को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई पार्टी विधायकों की बैठक में लिया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
नेकां प्रमुख ने पीओके में अमन
बहाली की जताई उम्मीद
नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में उभरे हालात पर कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि वहां जो लोगों पर मुसीबतें आ रही हैं वह जल्द दूर हो जाएंगी और अमन बहाल होगा। इससे पहले अब्दुल्ला ने ईरान और अमेरिका के बीच उभरे ताजा हालात पर कहा कि हम सब चाहते हैं कि यह जंग बंद हो जाए और लोग अमन के साथ रह सकें। दुनिया में जो मुसीबतें इस जंग से आ रही हैं, वह खत्म हो जाएं।