{"_id":"6a55403398b6842669035540","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-agr1010-959941-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: धूप ने एक दिन में ही बढ़ाया 6 डिग्री तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: धूप ने एक दिन में ही बढ़ाया 6 डिग्री तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घाटी में बारिश से कम हुआ पारा फिर चढ़ा, श्रीनगर में 28.6 रहा अधिकतम तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दो दिन कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम बारिश के बाद गिरा पारा सोमवार को सुबह से धूप के कारण फिर चढ़ गया। एक ही दिन में छह डिग्री तक का अंतर आया। सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। रविवार के मुकाबले यह 5.9 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।
कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। यह रविवार के मुकाबले 5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14-17 जुलाई को आम तौर पर गर्मी और उमस रहेगी। कश्मीर संभाग में कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या तूफान के साथ बारिश हो सकती है। जम्मू डिवीजन में कुछ अलग-अलग जगहों पर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। 18-19 जुलाई को आसमान में आंशिक रूप से या पूरी तरह बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और जम्मू संभाग में कुछ अलग-अलग जगहों पर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। 20-22 जुलाई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, तूफान के साथ बारिश के एक-दो दौर होंगे, और कश्मीर व जम्मू संभाग में कुछ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश या थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। 18-19 जुलाई और 20-22 जुलाई के दौरान चेनाब घाटी और पीर पंजाल रेंज के कुछ संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन, मडस्लाइड की संभावना है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे नालों, धाराओं और भूस्खलन, मडस्लाइड की आशंका वाले इलाकों से दूर रहें।