{"_id":"6a1b3e2ff682f81e6d09156c","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-agr1010-925516-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सुबह तेज धूप, शाम को रिमझिम, तापमान घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सुबह तेज धूप, शाम को रिमझिम, तापमान घटा
विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश के दौरान लाग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। घाटी में शनिवार सुबह से तेज धूप रही, शाम को हल्के बादल छाए और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे दिन और रात के तापमान में कमी आई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई से 3 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन दोपहर बाद कुछ अलग-अलग जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 4-5 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश, गरज के साथ बौछारें, तेज़ हवा चल सकती है। 6-8 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।