{"_id":"6a3c3341bdd73304fc0cf7d4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-945738-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीनगर के आलूचीबाग में डंपिंग साइट के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीनगर के आलूचीबाग में डंपिंग साइट के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
Thu, 25 Jun 2026 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के अलोची बाग में रिहायशी इलाके के पास डंपिंग साइट बनाने के खिलाफ़ प्रदर्शन। संवाद
उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के आलूचीबाग इलाके के निवासियों ने आवासीय बस्ती के पास कचरा डंप किए जाने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रिहायशी इलाके के बेहद करीब बनाई गई यह डंपिंग साइट अब पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य जरिया बन चुकी है और इससे पूरी आबादी के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस रिहायशी इलाके में कचरा फेंकने का काम तुरंत रोका जाए और इस डंपिंग साइट को आबादी से दूर किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। स्थानीय निवासी मोहिन्दर पाल सिंह ने प्रशासनिक अनदेखी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि घरों के ठीक पास लगातार कचरा डंप होने की वजह से पूरे इलाके में हर वक्त बेहद बदबू फैली रहती है।
आलूचीबाग के निवासियों ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि इस गंदगी का सबसे बुरा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन अब तक उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए कोई भी ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और समस्या का कोई स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।