फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: कुपवाड़ा और श्रीनगर में दो सड़क हादसों में दो की मौत, 5 घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कुपवाड़ा और श्रीनगर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिले के चौकीबल इलाके में रविवार देर शाम दिल्ली नंबर की ऑल्टो कार मरसारी चौकीबल के पास सड़क से फिसलकर पास के एक नाले में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में बागबेल्ला करनाह की 75 वर्षीय महिला शम्सुनिसा को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक और उनकी पत्नी जीनत बेगम सहित दो और लोग भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल क्रालपोरा ले जाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य सड़क हादसा श्रीनगर के लसजन बाईपास इलाके में पेश आया। यहां एक तेज रफ्तार पंजाब नंबर की कार सड़क किनारे खड़ी आरटीसी बस से पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान बागात श्रीनगर के करमवीर सिंह बाली के तौर पर हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed