फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

मुहर्रम धैर्य, बलिदान और एकता की देता है सीख: फारूक

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। इस्लामी नए साल और मुहर्रम-उल-हराम के पवित्र महीने के आगमन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने अवाम को बधाई दी है। उन्होंने लोगों से कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान से धैर्य, आत्मत्याग और न्याय की सीख लेने का आह्वान किया। अपने संदेश में डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुहर्रम का महीना हमें एकता और भाईचारे के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से संप्रदायवाद, विभाजन और आपसी नफरत को पूरी तरह खारिज करने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसी प्रवृत्तियां इस्लाम की वास्तविक शिक्षाओं के विपरीत हैं। इस्लाम पूरी मानवता के बीच शांति और सद्भाव की वकालत करता है। उन्होंने विशेष रूप से संघर्षों से जूझ रहे पश्चिम एशिया के क्षेत्रों जैसे ईरान, गाजा और लेबनान में भी स्थायी शांति व स्थिरता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed