फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

शहजाद भट्टी के एक भी साथी को नहीं छोड़ेंगे, पूरे नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त : डीजीपी

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने वीरवार को पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी को भारत में नशीले पदार्थ भेजने के लिए चेताया। कहा कि शहजाद और उसके हर साथी को पकड़ा जाएगा। पूरे नेटवर्क को पुलिस ध्वस्त करेेेगी। डीजीपी वीरवार को पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठा शहजाद भट्टी आईएसआई का प्यादा है। भारत में नशीले पदार्थ भेजने में उनका साथी है। हम उसे और उसके साथियों को ढूंढ-ढूंढकर पकड़ेंगे। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ने के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में नशा मुक्त अभियान के तहत नार्को टेररिज्म को खत्म कर रही है।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वर्ष 2023 से हर मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। संपत्ति जब्ती की कार्रवाई लगातार जारी है। 2023 से 2026 के बीच इसमें 12 गुना की वृद्धि हुई है। 2025 में संपत्ति जब्ती के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। पीआईटी और एनडीपीएस के तहत 240 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसके लिए 2025 में जम्मू-कश्मीर पुलिस को देश में पहला स्थान मिला है। एनडीपीएस मामलों की संख्या में सात गुना वृद्धि हुई है। 806 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो 724 मामलों में शामिल थे। गुलजार अहमद उर्फ लौ गुर्जर को भी हमने गिरफ्तार किया। अवनीत सिंह उर्फ नागी को भी दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी के अनुसार पुलिस ने 667 किलोग्राम नशीले पदार्थ और 19,000 यूनिट साइकोट्रोपिक पदार्थ जब्त किए हैं। नशीले पदार्थों से जुड़ी 41.85 करोड़ रुपये की 97 संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया गया है। अभियान के दौरान अनंतनाग पुलिस ने 6.17 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है।
नशीले पदार्थों के व्यापार से कमाए गए पैसों से बनाई गई लगभग 15 करोड़ रुपये की 41 संपत्तियों को अब तक ध्वस्त किया गया है। 117 कनाल जमीन पर हो रही अफीम और गांजे की अवैध खेती को नष्ट करने में हमें सफलता मिली है। संवेदनशील इलाकों में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

---------------------
ऐसे भी किया नशे पर वार
-162 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए गए। -92 वाहनों के पंजीकरण रद्द किए गए।
-10 पासपोर्ट जब्त करने की सिफारिश की गई।।
---------------------
यह है शहजाद भट्टी
श्रीनगर। शाहजाद भट्टी पाकिस्तान का गैंगस्टर। वह आईएसआई के लिए काम करता है। पुलिस के अनुसार वह दुबई से हथियार व नशीले पदार्थ की तस्करी करता है। संगठित अपराधों से जुड़ा नेटवर्क चलाता है। उसने हाल ही में गुरदासपुर में हुए हमले को अंजाम दिया था। भट्टी का नाम बाबा सिद्दीकी की हत्या से भी जुड़ा है। उसने हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीशान अख्तर को भारत से भागने में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article