{"_id":"6a0386e46fb62f190d02d343","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-910367-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: रफियाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद जवान को चिनार कोर ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: रफियाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद जवान को चिनार कोर ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सेना की कमान संभालने वाली चिनार कोर ने मंगलवार को सेना के शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। समारोह में कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह के साथ सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
चिनार कोर ने एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि सेना ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडे को नमन करती है। उनका साहस हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। चिनार वॉरियर्स इस वीर के शौर्य और बलिदान को सलाम करते हैं। हम शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
बता दें कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के राफियाबाद स्थित हमाम मारकूट इलाके के ऊपरी जंगली क्षेत्र में रविवार रात की गश्त के दौरान गलती से फिसल जाने से सेना के इस जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) की मौत हो गई। मृतक अधिकारी सूबेदार हीरा बहादुर पांडे सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ थे जबकि उनकी पैरेंट यूनिट 3/9 जीआर थी।