फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: सेना 9 स्वर्ण पदकों के साथ सबसे आगे, जम्मू-कश्मीर ने जीते गोल्ड सहित चार पदक

विज्ञापन
jammu kashmir news
नॉर्डिक स्कीइंग के 1.5 किमी वर्ग के विजेता बाएं से पद्मा नामग्याल (रजत), मोहम्मद अली (स्वर्ण) औ - फोटो : gulmarg news
गुलमर्ग। सेना ने बुधवार को चार स्वर्ण पदक जीते। वह पहले से ही अंक तालिका में सबसे ऊपर है। हिमाचल प्रदेश शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर काबिज हो गया। मेजबान जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने बुधवार को दम दिखाया और एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। एक कांस्य पदक सोमवार को जीता था। कुल चार पदकों के साथ वह अंक तालिका में 10वें नंबर पर आ गया है। प्रतियोगिता का समापन वीरवार को गोल्फ कोर्स में होगा।
विज्ञापन

तीसरे दिन, आर्मी और हिमाचल प्रदेश ने बराबर-बराबर चार-चार गोल्ड जीते, जबकि मेजबान जम्मू और कश्मीर ने अपना पहला गोल्ड जीता। ज़ुबैद अहमद लोन ने आखिरकार स्नोबोर्डिंग कॉम्पिटिशन में पुरुषों की जायंट स्लालोम रेस जीतकर जम्मू और कश्मीर में खुशी ला दी। ज़ुबैद ने आर्मी के विवेक राणा की कड़ी चुनौती का सामना किया।
विज्ञापन


सेना के मयंक पंवार दो स्वर्ण पदकों के साथ खेलों के स्लालोम मैन रहे, वहीं सेना ने नॉर्डिक (क्रॉस कंट्री) स्पर्धाओं में पूरा दबदबा दिखाया। 15 किमी की कठिन नॉर्डिक स्कीइंग रेस में मोहम्मद अली (34:21.49 सेकेंड) ने सेना के 1-2-3 का नेतृत्व किया, जिसमें पद्मा नामगेल (34:36.74 सेकेंड) ने रजत और सनी सिंह (35:16.83 सेकेंड) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार तीन स्कीयर ऐसे थे जिन्होंने दोहरे स्वर्ण पदक के साथ समापन किया। सीआरपीएफ की काजल कुमारी राय बुधवार को पंवार और हिमाचल प्रदेश की प्रीति ठाकुर के साथ शामिल हुईं, जिन्होंने स्नोबोर्डिंग में स्लालोम और जायंट स्लालोम दोनों दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया।

बुधवार को स्की माउंटेनियरिंग रिले पुरुष वर्ग में सेना के तारिक हुसैन, राजेश्वर सिंह, रोविन सिंह, संतोष मोक्तान ने स्वर्ण, जम्मू-कश्मीर के वसीम अकबर शेख, तनवीर अहमद लोन, शाहिद अहमद चाघी, तनवीर अहमद दीदर ने रजत और लद्दाख के सोनम स्टैनजिन, बशर अहमद, जहीर अब्बास, मोहम्मद हुसैन ने कांस्य पदक जीते।
रिले महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की नताशा महार, साक्षी ठाकुर, सैजल ठाकुर, तमन्ना ने स्वर्ण, सीआरपीएफ की प्रगतिबेन, प्रीति, काजल, रेणु ने रजत और जम्मू-कश्मीर की यासमीना, गौसिया, रशिया, इनायत ने कांस्य पदक जीते। स्प्रिंट महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की साक्षी ठाकुर ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की नताशा महार ने रजत और लद्दाख की स्टैनजिन यांगजोम ने कांस्य पदक जीता।

स्प्रिंट पुरुष वर्ग में सेना के संतोष मोक्तान ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के सिद्धार्थ गाडेकर ने रजत और सेना के रोविन सिंह ने कांस्य पदक जीता। एल्पाइन स्कीइंग के जायंट स्लैलम पुरुष वर्ग में सेना के मयंक पंवार ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश के योगेश कुमार ने रजत और सेना के जेकमट रफस्तान ने कांस्य पदक जीता। स्नोबोर्डिंग में जायंट स्लालोम पुरुष वर्ग में जम्मू-कश्मीर के जुबैर अहमद लोन ने स्वर्ण, सेना के विवेक राणा ने रजत और सेना के कुलविंदर शर्मा ने कांस्य पदक जीता। जायंट स्लालोम महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की . प्रीति ठाकुर ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की प्रकृति ठाकुर ने रजत और महाराष्ट्र की उर्मिला ने कांस्य पदक जीता।
नॉर्डिक स्कीइंग पुरुष 15 किमी वर्ग में सेना के मोहम्मद अली ने स्वर्ण, सेना के पद्मा नामगेल ने रजत और सेना के सनी सिंह ने कांस्य पदक जीता। महिला स्प्रिंट 1.5 किमी वर्ग में कर्नाटक की भवानी थेक्कड़ा नंजुंडा ने स्वर्ण, सीआरपीएफ की रेणु दानू ने रजत और आईटीबीपी की कुसुम राणा ने कांस्य पदक जीता।
इससे पहले मंगलवार को एलिपिन जायंट स्लालोम महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की तनुजा ठाकुर ने रजत और कर्नाटक की जिया आर्यन ने कांस्य पदक जीता। नॉर्डिक स्की महिला वर्ग के 10 किमी में सीआरपीएफ की काजल कुमारी राय ने स्वर्ण, सीआरपीएफ की हीरल ने रजत और कर्नाटक की भवानी थेक्कड़ा नंजुंडा ने कांस्य पदक जीता। नॉर्डिक स्की पुरुष वर्ग के 10 किमी मुकाबले में सेना के पद्मा नामगेल ने स्वर्ण, सेना के अमन कुमार ने रजत और सेना के मंजीत ने कांस्य पदक जीता।

स्की माउंटेनियरिंग पुरुष वर्टिकल वर्ग में उत्तराखंड के शार्दुल थपलियाल ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के सिद्धार्थ गाडेकर ने रजत और सेना के संतोष मोक्तान ने कांस्य पदक जीता। स्की पर्वतारोहण महिला - वर्टिकल वर्ग में महाराष्ट्र की कामिया कार्तिकेयन ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की नताशा महार ने रजत और उत्तराखंड की संगीता भट्ट ने कांस्य पदक जीता।
सोमवार को नॉर्डिक स्की में पुरुष वर्ग में स्प्रिंट में सेना के सनी सिंह ने स्वर्ण, सेना के शुभम परिहार ने रजत और सेना के मंजीत ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद नॉर्डिक स्की में महिला वर्ग में 15 किमी का मुकाबला हुआ। इसमें सीआरपीएफ की काजल कुमारी ने स्वर्ण, सीआरपीएफ की रेणु दान ने रजत और कर्नाटक की भवानी टीएन ने कांस्य पदक जीता।


वहीं स्नोबोर्डिंग पुरुष-स्लालोम में सेना के विवेक राणा ने स्वर्ण, सेना के कुलविंदर शर्मा ने रजत और जम्मू-कश्मीर के विकार अहमद लोन ने कांस्य पदक जीता। एल्पाइन जायंट स्लालोम पुरुष वर्ग में सेना के मयंक पंवार ने स्वर्ण, सेना के बाकिर हुसैन ने रजत और सेना के देवेंद्र गुरुंग ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की संध्या ठाकुर को स्वर्ण, हिमाचल की आंचल ठाकुर को रजत और कर्नाटक की जिया आर्यन को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed