फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: नकली सर्टिफाइड कॉपी बना करा लिए जज से हस्ताक्षर

विज्ञापन
jammu kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। कुछ लाेगों ने अपने फायदे के लिए नकली केस की डिक्री की फर्जी सर्टिफाइड कॉपी पर न्यायिक मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर करा लिए। मामले के सामने आने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की शिकायत पर बारामुला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एफआईआर में कोर्ट स्टाफ और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। उन पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात जैसे अपराधों का आरोप है। बारामुला के सब-जज (न्यायिक मजिस्ट्रेट) माजिद फारूक मीर की शिकायत के अनुसार, 13 जून 2026 को बारामुला के एंटी-करप्शन ब्यूरो के एक अधिकारी ने प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन

इसमें राबिया राशिद बनाम आबिदा मलिक नाम के सिविल केस में फाइनल ऑर्डर, डिक्री और समझौते की सर्टिफाइड कॉपी मांगी गई थी। दावा किया गया था कि इस केस का फैसला सब-जज की कोर्ट ने 22 जनवरी 2021 को सुनाया था। जब डिस्ट्रिक्ट रिकॉर्ड रूम से कॉपी जारी करने के लिए कहा गया तो अधिकारियों ने बताया कि केस की फाइल नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बारामूला के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज को भेजा गया, जिन्होंने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज को जांच करने का आदेश दिया। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज ने बारामुला के न्यायिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वे इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएं और अपने ऑफिस को इसकी जानकारी दें। जज ने कहा, रिपोर्ट और जांच अधिकारी के निष्कर्षों से पता चलता है कि रिपोर्ट में नामजद स्टाफ सदस्यों ने लाभार्थी राबिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर फैसले और डिक्री की नकली सर्टिफाइड कॉपी बनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed