फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: सुंबल और बडगाम पहुंचे डार, मुहर्रम की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। मुहर्रम के मद्देनजर कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास, सहकारिता और चुनाव मंत्री जावेद अहमद डार ने रविवार को सुंबल बांदीपोरा और बडगाम में अलग-अलग समीक्षा बैठकें कीं। उन्होंने मुहर्रम की तैयारियों का जायजा लिया। अफसरों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

सुंबल में मंत्री ने सोनावारी और आसपास के इलाकों में मुहर्रम के इंतजाम देखे। बैठक में विधायक सोनावारी हिलाल अकबर लोन, डीसी इंदु कंवल चिब, पुलिस-प्रशासन के अफसर, शिया संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि बिजली, पानी, सफाई, स्वास्थ्य, सड़क, ट्रैफिक और राशन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शिया संगठनों ने जरूरी सेवाओं को लेकर मांगें रखीं। मंत्री ने सभी विभागों को समय रहते समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने इमामबाड़ों, मजलिस स्थलों और जुलूस मार्गों पर सफाई पर विशेष जोर दिया। नगर निकाय और ग्रामीण विकास विभाग को सफाई अभियान तेज करने, कचरा प्रबंधन और पर्याप्त कर्मचारी-मशीनरी तैनात करने को कहा।
मंत्री ने बडगाम में बैठक ली जिसमें डीसी बडगाम अतहर आमिर खान ने तैयारियों की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि मुहर्रम शुरू होने से पहले सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। धार्मिक आयोजनों के बेहतर प्रबंधन के लिए विभागों में तालमेल जरूरी है। उन्होंने अफसरों को सतर्क, जवाबदेह और लोगों के लिए सुलभ रहने को कहा ताकि आयोजकों या स्थानीय लोगों की समस्या तुरंत हल हो सके।

बैठक में विधायक चाडूरा अली मोहम्मद डार, विधायक बीरवाह डॉ. शफी अहमद वानी और विधायक खानसाहिब एडवोकेट सैफुद्दीन भट मौजूद रहे। विधायक सोनावारी हिलाल अकबर लोन ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और सभी विभागों से सहयेग की अपील की। मंत्री ने कहा कि सरकार मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी जायज मांगों का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed