{"_id":"6a2719f166c1ec3aa3061103","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-932945-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीनगर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी की 4 करोड़ की संपत्ति जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीनगर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी की 4 करोड़ की संपत्ति जब्त की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के दो आरोपियों की 4 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। पुलिस स्टेशन संगम ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर में गुलाम अहमद डार की लगभग 3 करोड़ मूल्य की संपत्ति जब्त की। जब्त की गई संपत्तियों में एक रिहायशी घर, जमीन और कमर्शियल दुकानें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि ये संपत्तियां नशीले पदार्थों की तस्करी से हुई कमाई से हासिल की गई थीं।
प्रवक्ता ने बताया कि एक अलग कार्रवाई में पुलिस स्टेशन नौहट्टा ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर के सिलसिले में मोहम्मद शफी शेख की लगभग एक करोड़ मूल्य की रिहायशी संपत्ति जब्त की। प्रवक्ता ने बताया कि इस संपत्ति की पहचान नशा तस्करी से हासिल की गई अवैध संपत्ति के तौर पर की गई थी।