{"_id":"6a233e51eaec5836b108c522","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-930961-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ लोग राजनीति भूलने की बीमारी से जूझ रहे हैं : इत्तू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ लोग राजनीति भूलने की बीमारी से जूझ रहे हैं : इत्तू
विज्ञापन
श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री सकीना इत्तू ने शुक्रवार को एक्स पर कहा कि कुछ लोग शायद पॉलिटिकल एमनेशिया (राजनीतिक भूलने की बीमारी) से जूझ रहे हैं। वे अब भी ऐसे बर्ताव करते हैं जैसे वे सत्ता में हों जबकि 2018 में वे सत्ता से बाहर हो गए थे और तब से जनता ने उन्हें बार-बार नकार दिया है।
आज चुनी हुई सरकार का नेतृत्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कर रहे हैं। फिर भी यह हैरानी की बात है कि पूर्व शासक किस हैसियत से एम्स अवंतीपोरा प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे हैं। इससे भी अहम बात यह है कि उन्हें ऐसी गतिविधियां करने का इशारा कौन दे रहा है। दिल्ली में कौन सा सत्ता केंद्र इन कामों को निर्देशित कर रहा है।
यह विडंबना है कि जिन लोगों की वजह से एम्स प्रोजेक्ट की रफ़्तार बेहद धीमी रही वे अब इसकी प्रगति का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। असल बात तो यह है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में मौजूदा सरकार की केंद्रित कोशिशों, निगरानी और प्रतिबद्धता की वजह से ही यह प्रोजेक्ट पूरा होने की ओर बढ़ रहा है। जम्मू-कश्मीर की जनता इतनी समझदार है कि वह विकास में देरी करने वालों और विकास को हकीकत में बदलने वालों के बीच फर्क कर सकती है।