{"_id":"6a1b3ca1cf4bb344e50daa7d","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-925871-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुलगाम में 1 जून को मेगा पदयात्रा, ट्रैफिक प्रतिबंध को लेकर परामर्श जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुलगाम में 1 जून को मेगा पदयात्रा, ट्रैफिक प्रतिबंध को लेकर परामर्श जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलगाम। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 1 जून को कुलगाम शहर में आयोजित होने वाली मेगा पदयात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ग्रामीण कश्मीर ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
जारी एडवाइजरी के अनुसार रैली के सुचारु आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सुबह 4:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कुलगाम शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही निलंबित रहेगी।
प्रतिबंधित मार्गों में खुदवानी क्रॉसिंग से चौवालगाम चौक तक (लारू बस स्टैंड और घंटाघर होते हुए) तथा संगस क्रॉसिंग से लारू बाईपास क्रॉसिंग तक (सर्किल रोड कुलगाम के रास्ते) शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान कुलगाम शहर से होकर अनावश्यक यात्रा करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
डीएच पोरा से अनंतनाग और श्रीनगर जाने वाले वाहनों को चौवालगाम बाईपास-पहलू-किलम-मीरबाजार-एनएच-44 मार्ग से भेजा जाएगा।
श्रीनगर और अनंतनाग से कुलगाम आने वाले वाहनों को वानपोह और खुदवानी क्रॉसिंग से अलस्टॉप-मीरबाजार-किलम-पहलू-चौवालगाम बाईपास मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। खुदवानी और काइमोह क्षेत्रों से कुलगाम की ओर जाने वाले वाहनों को कद्दर क्रॉसिंग–बाचरू मार्ग से डायवर्ट कर नील कमल लारू के निकट निर्धारित कट-ऑफ प्वाइंट से आगे भेजा जाएगा।