{"_id":"6a0383eb5eadd77e2c0ae97f","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-910376-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लोलाब में आवारा कुत्तों के हमले में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लोलाब में आवारा कुत्तों के हमले में चार लोग घायल
विज्ञापन
कुपवाड़ा। डिवर लोलाब इलाके में मंगलवार सुबह लावारिस कुत्तों के हमले में चार लोग घायल हो गए। इससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान फातिमा बेगम पत्नी शौकत अली खान, गुलशन बेगम पत्नी फिरोज अहमद गनई, कबीर सिराज पुत्र हबीबुल्लाह मौची और अब्दुल अहद नाइकू पुत्र अब्दुल समद नाइकू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे तभी आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। इसमें चारों लोग घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल सोगाम ले जाया गया। यहां उनका उपचार किया गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इलाके में बढ़ते आवारा कुत्तों के खतरे पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।