फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news: SIA Conducts Raids in Kashmir in six different locatios Over Social Media Misuse

Jammu Kashmir: देश विरोधी गतिविधियों में सोशल मीडिया का दुरुपयोग, कश्मीर में छह जगहों पर SIA का छापा

Tue, 20 Jun 2023 10:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 10:33 AM IST
सार

कश्मीर घाटी के चार जिले श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा और कुपवाड़ा में छह स्थानों पर एसआईए ने तलाशी ली है।सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में इन जगहों पर कार्रवाई की गई है।  

विज्ञापन
jammu kashmir news: SIA Conducts Raids in Kashmir in six different locatios Over Social Media Misuse
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीनगर में देश विरोधी तथा अलगाववादी गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को घाटी के चार जिलों में छह स्थानों पर छापे मारे। जिन लोगों व संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई उन पर विदेशी सहयोगियों के साथ मिलकर घाटी में आतंकवाद तथा अलगाववाद को बढ़ावा देने का शक है।

विज्ञापन


यह सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रही हैं, जिससे उन्हें अपने कर्तव्यों को निभाने में मुश्किलें आ रही हैं। मंगलवार तड़के की गई इस कार्रवाई के दौरान अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। इसमें मोबाइल फोन, सिम कार्ड शामिल हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अलगाववादी, देशविरोधी भावनाओं को फैलाने में शामिल लोगों और समूहों को उजागर करना था।
विज्ञापन


एसआईए के एक अधिकारी के अनुसार एजेंसी ने कुपवाड़ा, अनंतनाग, पुलवामा और श्रीनगर जिलों में छह स्थानों पर तलाशी ली। जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने और  आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कथित रूप से विदेशी सहयोगियों के साथ सहयोग करने के संबंध में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चिह्नित संस्थाओं पर आतंकवाद और उसका समर्थन करने का भी आरोप है। हाल के दिनों में एसआईए, एनआईए और एसआईयू ने पूरे प्रदेश में अलगाववादी और आतंकी गतिविधियों पर शिकंजा और कड़ा किया है।

सुबूतों के विश्लेषण के बाद कार्रवाई होगी

जांच एजेंसी आरोपी लोगों और संगठनों के खिलाफ मामले को मजबूत बनाने के लिए सबूतों का विश्लेषण करेगी। एक व्यापक जांच के बाद कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसआईए-कश्मीर द्वारा देश में सोशल मीडिया संस्थाओं द्वारा भारत के खिलाफ नफरत फैलाने और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कथित रूप से अपने विदेशी सहयोगियों के साथ सहयोग करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।



चिह्नित संस्थाओं पर अपने नापाक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए विदेशी सहयोगियों के साथ मिलीभगत करने का संदेह है, जिसमें आतंकवाद को भड़काना और समर्थन करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed