{"_id":"6398e665d1945e0fa02fd23d","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2743176129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सोपोर में सैन्य काफिला उड़ाने की साजिश नाकाम, आईईडी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सोपोर में सैन्य काफिला उड़ाने की साजिश नाकाम, आईईडी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/बारामुला। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सैन्य वाहनों को उड़ाने के लिए राजमार्ग के किनारे लगाई गई इम्प्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइज (आईईडी) बरामद कर सुरक्षा बलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सोपोर-कुपवाड़ा राजमार्ग पर गश्त कर रही सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों को आतंकियों द्वारा लगाई गई आइईडी का पता चला। सुरक्षा बलों ने उसी समय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करते हुए बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। दस्ते ने आइईडी को अपने कब्जे में लेकर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आईईडी मिलने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते तुरंत हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। सेना के खोजी कुत्ते ने आईईडी की पुष्टि की।
विज्ञापन
----------
डेढ़ फुट गहरे गड्ढे में दबाई थी आईईडी
आईईडी को डेढ़ फुट गहरेगड्ढे में दबाया गया था। आइईडी मिलने के कारण सोपोर-कुपवाड़ा राजमार्ग पर लगभग दो घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। समय रहते विस्फोटक का पता चल जाने से बड़ी घटना को टालने में कामयाबी मिली है।