{"_id":"6385183325d084641f7078d3","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2732988181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: हीरो आई-लीग मैच में आरकेएफसी ने चर्चिल ब्रदर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: हीरो आई-लीग मैच में आरकेएफसी ने चर्चिल ब्रदर्स को हराया
विज्ञापन
श्रीनगर। रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) ने हीरो आई-लीग 2022-2023 में अपने घरेलू मैदान पर शानदार विजय अभियान जारी रखते हुए सोमवार को चर्चिल ब्रदर्स को एक गोल से हरा दिया। पहले हाफ में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद दूसरे हाफ में रियल की ओर से स्थानापन्न इब्राहिम नूरुदीन का दूसरा हाफ हेडर मेजबानों के लिए शुभ साबित हुआ। इसकी बदौलत टीम ने आई-लीग में पहली बार चर्चिल ब्रदर्स को हराया।
टीआरसी मैदान पर खेले जा रहे मैच में चर्चिल ब्रदर्स ने शुरुआत से ही गेंद को अपने कब्जे में रखा। हालांकि, खेल का पहला बड़ा मौका पहले क्वार्टर में ही मेजबानों को मिला। जब मिडफील्डर याकूब वडू के शॉट को चर्चिल के गोलकीपर एल्बिनो गोम्स ने पोस्ट पर डिफ्लेक्ट कर दिया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। आरकेएफसी ने कुछ मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके। हालांकि दूसरे हाफ की शुरुआत में रियल कश्मीर ने चर्चिल पर दबाव बनाते हुए दो मिनट बाद ही पुलमटे के नेतृत्व में हमला किया परंतु गोलकीपर गोम्स ने आराम से उसे नाकाम कर दिया। खेल के 76वें मिनट में रियल कश्मीर ने चर्चिल डिफेंस की सुरक्षा पंक्ति को ध्वस्त कर दिया। कॉर्नर किक को गोम्स ने नाकाम कर दिया परंतु इब्राहिम नूरुद्दीन ने काउंटर अटैक करते हुए गेंद को गोल पोस्ट में भेज दिया। मैच की समाप्ति पर सैमुअल किंशी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस जीत के साथ ही रियल कश्मीर के चार मैचों से दस अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। रियल कश्मीर का अगला मैच एक दिसंबर को टीआरसी ग्राउंड पर टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन फुटबाल क्लब (ट्राऊ) के खिलाफ दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।
------
जीत का श्रेय लड़कों को : वडू
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरकेएफसी के मुख्य कोच मेहराजुद्दीन वडू ने कहा कि वे खेल के परिणामों से वास्तव में खुश हैं। सारा श्रेय उन लड़कों को जाता है जिन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया। सुधार के लिए हमेशा अवसर रहता है। हमने कुछ छोटी गलतियां की हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि हम अगले मैच में मैदान पर यह गलतियां न दोहराएं। वडू ने कहा कि अब तक का सीजन अच्छा रहा है। अगला गेम ट्राऊ एफसी के खिलाफ है, जिसके पास एक अच्छी टीम है।
विज्ञापन
----------
नए सीजन में ठोस शुरुआत: रउएदा
चर्चिल ब्रदर्स के हेड कोच अंटोनियो रउएदा ने कहा कि आरकेएफसी के पास अच्छी टीम है। उन्होंने कहा, उन्होंने वास्तव में अच्छा फुटबॉल खेला और इसका श्रेय उन्हें जाता है। स्नो लेपर्ड्स इस सीजन में अब तक नाबाद रहे हैं। नेरोका एफसी के खिलाफ 1-0 से और राजस्थान यूनाइटेड एफसी के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की है और चैंपियन गोकुलम केरल एफसी के खिलाफ ड्रॉ के साथ ऊंची उड़ान भरने वाले स्नो लेपर्ड्स ने नए सीजन की ठोस शुरुआत की है।