फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minister Rameshwar Teli in srinagar said Center committed to provide better health facilities to jammu kashmir

J&K: प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए केंद्र प्रतिबद्ध- मंत्री रामेश्वर तेली

Sat, 19 Nov 2022 12:15 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 12:15 PM IST
सार

मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि अस्पताल रोगी देखभाल सुविधाओं को पूरा करेगा और आधुनिक मशीनरी से लैस होगा। यहां चिकित्सा और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती होगी।

विज्ञापन
Minister Rameshwar Teli in srinagar said Center committed to provide better health facilities to jammu kashmir
रामेश्वर तेली - फोटो : ट्विटर

विस्तार

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू और कश्मीर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शुक्रवार को बडगाम जिले के ओमपोरा में सिडको इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स स्थित 100 बिस्तरों वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि अस्पताल रोगी देखभाल सुविधाओं को पूरा करेगा और आधुनिक मशीनरी से लैस होगा। यहां चिकित्सा और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती होगी। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी दुनिया की सबसे अच्छी बहुआयामी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में से एक है। मंत्री ने संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय सीमा से पहले अस्पताल का निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि इस अस्पताल के पूरा होने से देश में ईएसआईसी कार्यात्मक अस्पतालों की संख्या 8 मेडिकल कॉलेजों के साथ 161 हो जाएगी।
विज्ञापन


मंत्री को अवगत कराया गया कि अस्पताल का निर्माण 159 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसमें ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थियेटर, दंत चिकित्सा, प्रसूति, आईसीयू वार्ड, नैदानिक प्रयोगशालाएं, मनोरोग विभाग और सभी अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने श्रम विभाग को यूटी में सभी मौजूदा कारखानों और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में सभी श्रमिकों का मूल्यांकन और पंजीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएमएसवाईएम) पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों के पंजीकरण पर भी जोर दिया। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक ईएसआईसी एके शर्मा, बोर्ड के सदस्य एसपी तिवारी, सीई सीपीडब्ल्यूडी रामपाल, श्रम आयुक्त जम्मू-कश्मीर एआर वार, निदेशक रोजगार निसार अहमद, एसएसपी ताहिर सलीम, एडीसी बडगाम डॉ. नासिर अहमद, जीएम डीआईसी मोहम्मद अशरफ, डीडी रोजगार मुश्ताक अहमद और एएलसी जमीर अहमद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed