{"_id":"6349c703dca31a619e07699e","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2702115159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा: लंगेट पार्क में लहराया 108 फुट ऊंचा तिरंगा, जानें आतंकी मकबूल भट से क्या है नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा: लंगेट पार्क में लहराया 108 फुट ऊंचा तिरंगा, जानें आतंकी मकबूल भट से क्या है नाता
Sat, 15 Oct 2022 11:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:35 AM IST
सार
कुपवाड़ा के हंदवाड़ा के लंगेट पार्क में 108 फुट ऊंचा तिरंगा लहराया गया है। आतंकी मकबूल बट ने नेशनल लिबेरेशन फ्रंट बनाया था और उसके फ्रंट ने कई कश्मीरियों को बरगलाकर उन्हें आतंकी बनाया था।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के लंगेट (हंदवाड़ा) इलाके में सार्वजनिक पार्क में 108 फुट ऊंचा तिरंगा लहराया गया है। इस अवसर पर सिविल इंतजामिया और सेना की मदद से एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर पीके पोले के साथ वहां मौजूद दो छोटी बच्चियों ने बटन दबाकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। बता दें कि इसी जगह पर लंगेट के लोगों ने 1976 में उस वक्त के कुख्यात आतंकी मकबूल भट को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। मकबूल ने कई कश्मीरियों को बरगलाया था और उन्हें आतंक के रास्ते पर धकेला था।
विज्ञापन
कौन था मकबूल भट
मकबूल बट ने नेशनल लिबेरेशन फ्रंट बनाया था और उसके फ्रंट ने कई कश्मीरियों को बरगलाकर उन्हें आतंकी बनाया था। पाकिस्तान में उन्हें विस्फोट करने और छोटे हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। मकबूल बट के बनाए इस संगठन ने कई हत्याएं और किडनैपिंग कीं। पकड़े जाने के बाद मकबूल बट को दिल्ली के तिहाड़ जेल भेज दिया गया और 11 फरवरी, 1984 को उसे फांसी दी गई।
विज्ञापन