{"_id":"62d5abc8bdea9f40071dd938","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2642100118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: शहीद सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार को श्रद्धांजलि, अधिकारी बोले- जल्द होगा आतंकियों का खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: शहीद सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार को श्रद्धांजलि, अधिकारी बोले- जल्द होगा आतंकियों का खात्मा
Tue, 19 Jul 2022 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:21 AM IST
सार
रविवार को गंगू इलाके की सर्कुलर रोड पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एएसआई विनोद कुमार शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
सीआरपीएफ आरटीसी हुमहामा में शहीद एएसआई विनोद कुमार को श्रद्धांजलि देते अधिकारी।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके में शहीद हुए सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार को सोमवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा स्थित सीआरपीएफ के रीजनल ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दलजीत सिंह चौधरी, सीआरपीएफ श्रीनगर सेक्टर आईजी चारू सिन्हा, सीआरपीएफ (कश्मीर ऑपरेशन) आईजी एमएस भाटिया के अलावा सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए स्पेशल डीजी सीआरपीएफ दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एएसआई विनोद कुमार की जान चली गई। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रयास करेंगे ताकि मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके और इसके लिए जिम्मेदार सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
बता दें, गत रविवार को गंगू इलाके की सर्कुलर रोड पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एएसआई विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।
जहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद निवासी शहीद एएसआई विनोद कुमार सीआरपीएफ की 182 बटालियन में तैनात थे। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भेज दिया गया।