फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा की घोषणा के बाद दूसरे दिन भी श्रीनगर में दिखा आंशिक बंद

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की विशेष अदालत में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के दूसरे दिन वीरवार को श्रीनगर के कई इलाकों में बंद का असर दिखा। जेकेएलएफ का गढ़ माने जाने वाले श्रीनगर के माइसुमा सहित लाल चौक, अमीराकदल, हरी सिंह हाई स्ट्रीट और आसपास के अन्य इलाकों में दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि सिविल लाइंस इलाकों में अधिकतर दुकानें और कारोबारी अदारे खुले दिखे। सड़कों पर गाड़ियों की सामान्य आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

यासीन मलिक को मिली सजा से विभिन्न आतंकी गुटों और अलगाववादी खेमे में बौखलाहट के बाद हिंसा भड़कने की संभावना को ध्यान में रखकर श्रीनगर शहर के संवेदनशील इलाकों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। ऐसे में इन इलाकों में अतरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। इस बीच जवानों को सतर्क रहने के आदेश भी दिए गए थे। जेकेएलएफ के गढ़ माइसुमा की ओर जाने वाला एक रास्ता भी सील किया गया था और हर एक पर पैनी नजर बनाई गई थी। जगह-जगह विशेष नाके स्थापित किए गए हैं। आने-जाने वाले लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि श्रीनगर के माइसुमा इलाके में यासीन मलिक का घर है और यहां उसके काफी संख्या में समर्थक रहते हैं। इससे पहले बुधवार को यासीन मलिक को सजा सुनाये जाने से पहले माइसुमा इलाके में कुछ देर के लिए हालात बेकाबू हो गए थे। यहां प्रदर्शनकारी भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया था। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed