फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

पंच-सरपंचों को अपने परिवार के साथ ईद मनाने की सरकार दे अनुमति

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रें स (नेकां) उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सुरक्षित स्थानों पर रखे गए सरपंचों और पंचों को ईद-उल-फित्र पर अपने परिवारों से मिलने के लिए सरकार को अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन

ट्वीट किया कि इन दिनों मुझे इस तरह के संदेश मिल रहे हैं। पंच और सरपंच को उनकी इच्छा के विरुद्ध पुलिस ने पकड़ लिया और उन्हें जुमे की नमाज भी अदा नहीं करने दी गई। ईद पर उन्हें अपने प्रियजनों से मिलने की अनुमति नहीं होगी। यह एक अस्वीकार्य स्थिति है और इसमें सुधार किया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने अनंतनाग जिले में नेकां से संबद्ध सरपंच और पंच से कथित रूप से प्राप्त संदेशों के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए जिसमें उन्होंने दावा किया कि पंचों और सरपंचों को उनकी इच्छा के विरुद्ध उन स्थानों पर रखा गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें शुक्रवार को जुमातुल विदा की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई थी। एक अन्य ट्वीट में कहा कि क्यों जम्मू कश्मीर पुलिस को लगता है कि लोगों की रक्षा करने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध बंदी बना कर रखना है लेकिन यह उनके मौलिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed