फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

तेजाब हमले में पीड़िता के पिता के बयान दर्ज

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। प्रधान सत्र न्यायाधीश जावेद अहमद की अदालत में वीरवार को फरवरी में एक युवती पर हुए तेजाब हमले के मामले में पीड़िता के पिता व एक सहायत उप निरीक्षक के बयान दर्ज किए हैं। अभियोजन पक्ष ने दोनों को गवाह के रूप में अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन

फरवरी माह में 24 वर्ष की एक युवती पर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों ने तेजाब से हमला कर दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक आधार पर की जा रही है। पीड़िता का चेन्नई में इलाज चल रहा है। वीरवार को मामले में दो और गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद अब तक 7 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान मुख्य आरोपी साजिद अल्ताफ राथर की ओर से पेश अधिवक्ता शाह आमिर और आतिर कावूसा ने गवाहों से जिरह की। पुलिस ने 23 फरवरी को इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) श्रीनगर के समक्ष 1000 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed