फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu and Kashmir: Three terrorists arrested with weapons in the valley, weapons made in China recovered

जम्मू-कश्मीर: घाटी में हथियारों के साथ तीन आतंकी गिरफ्तार, चीन में बने हथियार बरामद, लश्कर और टीआरएफ से जुड़े थे

Sat, 29 Jan 2022 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 29 Jan 2022 01:06 AM IST
सार

गांदरबल जिले के सुहामा इलाके से सूचना के बाद देर रात सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को पकड़ लिया। उनके पास से हथियार समेत अन्य सामग्री मिली हे। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Three terrorists arrested with weapons in the valley, weapons made in China recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांदरबल जिले के सुहामा इलाके से शुक्रवार की रात सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को दो पिस्टल, तीन मैगजीन, दो चीनी ग्रेनेड व 15 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। तीन आतंकियों के वानिहामा से डिगनीबल की ओर जाने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की गई थी। तीनों  संदिग्ध नाका देखकर भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान फैसल मंजूर निवासी ब्रारीपोरा शोपियां, अजहर याकूब निवासी जैपोरा शोपेन और नासिर अहमद डार निवासी बेगम कुलगाम के रूप में की गई। तीनों से दो चीन निर्मित पिस्तौल, 3 पिस्टल मैगजीन, 15 राउंड गोला बारूद और दो हथगोले के अलावा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में तीनों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तायबा और टीआरएफ से जुड़ा बताया। स्थानीय थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों पर फायरिंग
उधर, कल दोपहर बाद श्रीनगर के बटमालू इलाके में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आरोपियों को खोजने के लिए पुलिस और अन्य जवान लगाए गए हैं। बताया जाता है कि बटमालू इलाके में पुलिस कर्मी तैनात थे तभी उन पर हमला करते हुए फायरिंग की गई है। 
विज्ञापन


शोपियां मुठभेड़ के बाद फरार हुए दहशतगर्दों की तलाश तेज 
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार रात को कई घंटे तक चली मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए थे। अंधेरे का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी समेत दो आतंकी मौके से भाग निकले। आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है।  चक नौगाम इलाके में एक इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेना और सीआरपीएफ  के साथ मिलकर घर-घर तलाशी शुरू की। तलाशी शुरू होते ही आतंकियों ने एडवांस पार्टी के जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें सेना के तीन जवान घायल हो गए। जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।


इस बीच अंधेरे के चलते रात में अभियान स्थगित कर दिया गया। सुबह उजाला होते ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया तो पता चला कि आतंकी अंधेरे का फ ायदा उठाकर भाग निकले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से फरार हुए दो आतंकियों में से एक पाकिस्तानी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed