{"_id":"61c4df223119d05a2a3285ac","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu250449553","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बडगाम में जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, नाके पर वाहन से 45 हजार के नकली नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, नाके पर वाहन से 45 हजार के नकली नोट बरामद
Fri, 24 Dec 2021 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बडगाम
संवाद न्यूज एजेंसी, बडगाम
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:12 AM IST
सार
पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडोफोड़ किया है। आरोपियों के घरों से प्रिंटर, कटर और नकली नोट का बंडल मिला है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जाली नोट रैकेट का भंडाफोड़ कर वीरवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी शिनाख्त तौफीक हुसैन ख्वाजा, फारूक अहमद गनी और अब्दुल हमीद गनी के रूप में हुई है। इनके पास से 45 हजार रुपये की नकली मुद्रा बरामद हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नरबल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वीरवार को पुलिस ने एक वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन को बलिहरन सिंहपोरा पट्टन बारामुला निवासी तौफीक हुसैन ख्वाजा चला रहा था। तलाशी के दौरान वाहन से पुलिस ने 45000 रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान तौफीक ने बताया कि फर्जी नोट छापने की मशीन उसने घर पर लगा रखी है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली जहां, नकली नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया। इसमें दो प्रिंटर, एक पेपर कटर, बॉन्ड पेपर के दो रिम, एक मोबाइल फोन और दस बांड पेपर भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने राशिद के दो सहयोगियों फारूक अहमद गनी और अब्दुल हमीद गनी को भी गिरफ्तार किया है। ये दोनों बाजार में नकली नोटों की आपूर्ति कर रहे थे।