{"_id":"6154d26c8ebc3e2be51cb5f3","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu244725635","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने घर में तोड़फोड़ और परिवार की पिटाई के आरोप नकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने घर में तोड़फोड़ और परिवार की पिटाई के आरोप नकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा। त्राल में सेना के जवानों पर एक परिवार की पिटाई का आरोप निराधार है। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि 27 सितंबर की रात को सीर में सेना ने किसी भी घर की तलाशी नहीं ली और न ही किसी के साथ दुर्व्यवहार किया।
सेना के मुताबिक 27 सितंबर की शाम को सेना का एक दल सीर गांव गया था। अरपाल नाले के पास दो व्यक्तियों को देखा गया। दोनों को बुलाया गया और जब उनसे पूछताछ की तो अली मोहम्मद चोपन नाम का एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्य घर से बाहर आ गए। अली मोहम्मद चोपन की बेटी इशरत जान ने बेहोश होने का नाटक किया और घरवाले चिल्लाने लगे। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी बुलाया और सेना पर घर में तोड़फोड़ और लड़की की पिटाई करने का आरोप लगाया।
सेना के मुताबिक अली के परिवार का संबंध जैश के मारे गए आतंकवादी अब्दुल हामिद चोपन निवासी लुरागाम से है। जो 21 अगस्त 2021 को नागबेरन में एक ऑपरेशन के दौरान मारा गया था। परिवार 31 जुलाई 2021 को मारे गए जैश आतंकवादी सैफुल्ला को भी रसद सहायता प्रदान कर रहा था।