{"_id":"6154d1258ebc3e9fb4149f5c","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu244724751","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर गृह राज्यमंत्री ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर गृह राज्यमंत्री ने किया मंथन
विज्ञापन
कुपवाड़ा/श्रीनगर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की सुरक्षा एजेंसियों के साथ मंथन किया। सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस, खुफिया एजेंसियों तथा प्रशासन के साथ बैठक कर उन्होंने घाटी में कानून-व्यवस्था तथा आतंकवाद के मोर्चे पर सुरक्षा बलों की तैयारियों की जानकारी ली। राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मिलकर उन्होंने प्रदेश के कानून व्यवस्था के साथ ही विकास कार्यों पर चर्चा की।
जनपहुंच कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय दौरे पर सीमांत जिले कुपवाड़ा पहुंचे गृह राज्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर की समृद्धि को रोक नहीं सकती है। यह साफ है कि केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर विकास संबंधी पहल ने जमीनी स्तर पर लोगों को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू-कश्मीर के विकास के प्रति व्यापक दृष्टिकोण है और वे नए जम्मू कश्मीर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। कश्मीर के लोगों ने पूरे दिल से क्षेत्र में शांति की स्थापना का समर्थन किया है। उन्होंने युवाओं तथा सभी हितधारकों से विकास की दिशा में उठाए गए नए कदमों का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि जम्मू-कश्मीर के 13 युवा सिविल सेवा में चयनित हुए हैं। इनमें नौ घाटी के हैं। यह गौरव की बात है।
हंदवाड़ा में आदर्श कृषि फार्म का शिलान्यास, आठ हजार होंगे लाभान्वित
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने हंदवाड़ा सब डिवीजन के खाहीपोरा जचलदरा में आदर्श कृषि फार्म का शिलान्यास किया। उन्हें बताया गया कि 50 लाख रुपये की परियोजना लागत वाले 10 कनाल कृषि फार्म से क्षेत्र के 8000 किसान परिवार लाभान्वित होंगे। खेती को वैज्ञानिक तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कृषि और उसके संबद्ध विभागों, सीएससी, आयुष, बैंकों और हस्तशिल्प द्वारा स्थापित विभिन्न स्टालों का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने 1.20 करोड़ रुपये की लागत से 15 ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्रों की ई आधारशिला भी रखी। इन अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों को राजवार, मागम, मावर, हंदवाड़ा, नुतनुसा, काजियाबाद, कुपवाड़ा, लंगेट और ड्रगमुल्ला सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा के तहत विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
एक जिला एक उत्पाद योजना के प्रमाणपत्र वितरित
वहीं हस्तशिल्प और अन्य स्टाल विक्रेताओं के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने उत्पादन के अलावा विपणन के अवसरों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि पूरा भारत कश्मीर मूल के उत्पादों का बाजार है। इस अवसर पर मंत्री ने एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत प्रशंसा प्रमाण पत्र, गोल्डन ई श्रम कार्ड, डायरी इकाइयों और अखरोट प्रसंस्करण इकाई के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किए। इससे पूर्व अध्यक्ष जिला विकास परिषद कुपवाड़ा इरफान सुल्तान, उपाध्यक्ष डीडीसी हाजी फारूक अहमद मीर, उपायुक्त कुपवाड़ा इमाम दीन, डीडीसी सदस्य रजवार मीर सुलेमान ने भी अपने विचार रखे।