फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu kashmir news: Shivani said the spirits of daughters are higher than the sky

जम्मू-कश्मीरः ऐतिहासिक उड़ान भरने वाली शिवानी बोलीं- आसमान से भी ऊंचा है बेटियों का हौसला

Thu, 14 Jan 2021 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Jan 2021 01:42 AM IST
सार

  • नार्थ पोल से उड़ान भर इतिहास रचने वाली महिला पायलटों में शामिल थीं शिवानी 
  • सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरू तक उड़ान 16000 किमी की उड़ान में निभाई थी फर्स्ट कैप्टन की भूमिका 
  • जम्मू के त्रिकुटा नगर की रहने वाली हैं कैप्टन शिवानी

विज्ञापन
Jammu kashmir news: Shivani said the spirits of daughters are higher than the sky
कैप्टन शिवानी मन्हास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग नॉर्थ पोल पर उड़ान भरने का कीर्तिमान रचने वाली महिला पायलटों में जम्मू-कश्मीर की बेटी कैप्टन शिवानी मन्हास (29) भी शामिल रही हैं। उनके इस कीर्तिमान ने पूरे जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित कर दिया है। 

विज्ञापन


जम्मू के त्रिकुटा नगर की रहने वाली शिवानी ने दस जनवरी को तीन अन्य महिला पायलटों के साथ कैप्टन जोया अग्रवाल के नेतृत्व में सैन फ्रांसिस्को से बंगलुरू तक 16000 किलोमीटर का सफर बिना रुके तय किया था। 
विज्ञापन


कैप्टन शिवानी ने बताया कि हमने इतिहास का एक बहुत बड़ा पन्ना पलटा है। महिला पायलटों ने असाधारण उपलब्धि हासिल की है। चार महिला पाइलट ऐसी ऐतिहासिक उड़ान का सफल संचालन कर उसे सुरक्षित लेकर आईं इससे बड़ा महिला सशक्तिकरण और क्या होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान के दौरान फर्स्ट अफसर की भूमिका निभाने वाली कैप्टन शिवानी ने कहा कि भले ही इतिहास रचने वाली प्रदेश की पहली बेटी हो सकती हूं लेकिन आखिरी नहीं। जम्मू-कश्मीर की बेटियों में काफी हुनर है, उन्हें जरूरत है तो दुनिया के सामने रखने के लिए दृढ़ जज्बे की। यहां की लड़कियों को सपने देखने के लिए साहस की जरूरत है और उन्हें पूरा करने के लिए एक ठोस निष्ठा की। कैप्टन शिवानी ने बताया कि उनके पास केवल 4 साल का अनुभव है। उन्हें इस टीम में शामिल किया जाना गर्व की बात है।  


जम्मू और कसौली में की पढ़ाई
शिवानी के पिता शमशेर सिंह मन्हास कारोबारी और माता मोहिनी मन्हास एक गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी चौथी कक्षा तक की पढ़ाई जेके पब्लिक स्कूल से की जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए हिमाचल के कसौली चली गईं। 11वीं और 12वीं की पढ़ाई उन्होंने डीपीएस जम्मू से की। वर्ष 2009 में इंदौर भोपाल में एमपी फ्लाइंग क्लब ज्वाइन किया और अपनी ट्रेनिंग संपन्न करने के बाद वर्ष 2016 में एयर इंडिया में नौकरी शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed