फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,politcal news

कोविड की तीसरी लहर को कम करने के लिए टीकाकरण पर जोर दें : अनुराग

विज्ञापन
jammu kashmir news,politcal news
श्रीनगर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गांदरबल में दौरे के दूसरे दिन जिले के विकास परिदृश्य की समीक्षा की। मिनी सचिवालय गांदरबल के सम्मेलन हॉल में डीडीसी, बीडीसी, यूएलबी और खेल प्रतिनिधिमंडल सहित पीआरआई के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में कोविड केयर सेंटर स्थापित हैं और 18 वर्ष से अधिक उम्र की 80 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि जनता के बीच अधिक जागरूकता पैदा की जाए और पूरे जिले में जोरदार टीकाकरण अभियान पर जोर दिया जाए तो कोविड की तीसरी लहर को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से 1 अक्तूबर से शुरू हो रहे स्वच्छ भारत मिशन में शामिल होने का भी आग्रह किया। इस दौरान पूरे देश में 75 लाख किलो कचरा एकत्र किया जाएगा। मनरेगा के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि इलाके की प्राथमिकता के अनुसार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के युवा खेल के प्रति बहुत अधिक केंद्रित हैं और केंद्र सरकार इनकी प्रतिभा को पोषण देने के लिए केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को सभी समर्थन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उठाई गई शिकायतों पर संबंधित विभागों के साथ चर्चा की जाएगी ताकि उन्हें बेहतर और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंटवली वार के ऊपरी इलाकों में पेयजल की कमी के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण भारत के सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए है और संबंधितों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। जिले के प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता के आधार पर लिया जायेगा।
खेल मैदानों और इंडोर स्टेडियमों के विकास के लिए 200 करोड़ दिए
इसके बाद में मंत्री ने विभिन्न खेलों के पूर्व खिलाड़ी, कोच, वर्तमान खिलाड़ी और नवोदित खिलाड़ी सहित विभिन्न खेल प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की, जिन्होंने मंत्री को केंद्र शासित प्रदेश में उपलब्ध वर्तमान खेल सुविधाओं से अवगत कराया और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में खेल संस्कृति के विकास के लिए विभिन्न मांगों को रखा। इसमें जम्मू-कश्मीर में खेल उद्योग, मौजूदा खेल बुनियादी ढांचे का विकास, ब्लॉक स्तर पर इनडोर बहुउद्देशीय प्रशिक्षण हॉल आदि शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में खेल के मैदानों और इनडोर स्टेडियम के विकास के लिए पीएम विकास योजना के तहत 200 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में खेलो इंडिया योजना के तहत 40 केन्द्रों को मंजूरी दी गई है, जिसमें युवाओं को उनकी प्रतिभा और विशेष खेल में रुचि के अनुसार आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कई अन्य कार्यक्रम भी चल रहे हैं। इससे पहले मंत्री ने खीर भवानी तीर्थ, तुलमुला में माथा टेका और सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।
वीके सिंह ने विभिन्न विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया
केंद्रीय मंत्री 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे अनंतनाग
अनंतनाग। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह सोमवार को 3 दिवसीय दौरे के तहत अनंतनाग पहुंचे। मंत्री ने कृषि, बागवानी, आईसीडीएस, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, हथकरघा, हस्तशिल्प, उद्योग और वाणिज्य, युवा सेवाएं और खेल, एनआरएलएम, पशु और भेड़ पालन आदि जैसे विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित योजनाओं, वस्तुओं और सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्हें योजनाओं से संबंधित विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी।
मंत्री ने लाभार्थियों के साथ बातचीत की और मोटराइज्ड पावर स्प्रेयर, मिल्क वैन और डेयरी यूनिट, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, नवजात बच्चियों को किट आदि के लिए स्वीकृति आदेश के रूप में उनके बीच कल्याणकारी लाभ वितरित किए।
इस अवसर पर मंत्री ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों जैसे डीडीसी और बीडीसी सदस्यों, अन्य पीआरआई, नगर समितियों के अध्यक्षों और अन्य यूएलबी सदस्यों, पार्षदों के साथ एक जीवंत संवादात्मक बैठक की। सत्र में जिला विकास परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद युसूफ गोरसी, जिला विकास आयुक्त डॉ. पीयूष सिंगला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष मिश्रा, एडीडीसी सहित अन्य जिला व क्षेत्रीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने मंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने पूरे जिले के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्रों में विकास और लोक कल्याण से संबंधित विभिन्न मांगें रखीं। डां. सिंह ने जन प्रतिनिधियों और प्रतिनिधिमंडलों को उनकी मांगों को हल करने का आश्वासन दिया।

मंत्री ने जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे कार्यों की गति में तेजी लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री ने जीएमसी, डायलगाम अनंतनाग का दौरा किया और वहां चल रहे निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज के छात्रों और डॉक्टरों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed