{"_id":"670f73f0d608001383025cf0","slug":"jammu-kashmir-new-government-know-who-is-surinder-chaudhary-who-became-deputy-cm-after-defeating-ravindra-ra-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir New Government: जानिए कौन हैं सुरिंदर चौधरी, रवींद्र रैना को हरा के बने Deputy CM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir New Government: जानिए कौन हैं सुरिंदर चौधरी, रवींद्र रैना को हरा के बने Deputy CM
Wed, 16 Oct 2024 01:36 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:36 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के नए डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी ने विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर भाजपा के रविंद्र रैना को नौशेरा सीट पर हराया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के नए डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर नौशेरा विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रमुख रविंद्र रैना को हराया है। सुरिंदर चौधरी को 35,069 वोट मिले, जबकि रविंद्र रैना को केवल 27,250 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
सुरिंदर चौधरी का राजनीतिक सफर
सुरिंदर चौधरी जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जम्मू-कश्मीर के जाने-माने हिंदू नेताओं में से एक हैं। वे महबूबा मुफ्ती के करीबी सहयोगियों में माने जाते थे और जम्मू-कश्मीर राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों में बदलाव
हालांकि, 2022 में महबूबा मुफ्ती के साथ नीतिगत मामलों में मतभेद के चलते उन्होंने पीडीपी को छोड़ दिया था। पीडीपी छोड़ने के बाद, चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। लेकिन एक साल बाद उन्होंने भाजपा छोड़कर नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
शिक्षा और संपत्ति
सुरिंदर चौधरी की शिक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है कि वे ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उन्होंने केवल 12वीं तक की पढ़ाई की है। उन्होंने 1987 में जम्मू-कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। चौधरी 2.3 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। सुरिंदर चौधरी की नई भूमिका और उनकी राजनीतिक यात्रा ने जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक परिदृश्य में एक नया मोड़ लाया है।