फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: National Conference crosses majority mark, four independent MLAs join hands with NC

Jammu Kashmir: चार निर्दलीय विधायकों ने थामा नेकां का हाथ, अब कांग्रेस के बिना भी सरकार बनाने की स्थिति में

Thu, 10 Oct 2024 03:21 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 10 Oct 2024 03:21 PM IST
सार

चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर पार्टी का आंकड़ा बहुमत तक पहुंचा दिया है। अब पार्टी के पास 46 विधायक हैं। जिससे एनसी कांग्रेस के बिना भी सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: National Conference crosses majority mark, four independent MLAs join hands with NC
Jammu Kashmir Election Result 2024 - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

आज चार निर्दलीय विधायकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) में शामिल होकर पार्टी का आंकड़ा बहुमत तक पहुंचा दिया है। अब एनसी के पास 46 विधायक हैं, जिससे पार्टी कांग्रेस के बिना भी सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है।

विज्ञापन


इन नए सदस्यों के शामिल होने से नेशनल कॉन्फ्रेंस की राजनीतिक स्थिति और मजबूत हुई है। पार्टी के नेताओं ने इन उम्मीदवारों का स्वागत किया और कहा कि यह कदम जम्मू-कश्मीर में एक स्थिर और प्रभावी सरकार की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने इस अवसर पर कहा कि वे जनता के विश्वास को बनाए रखने और राज्य के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नए राजनीतिक समीकरण के साथ, नेशनल कॉन्फ्रेंस आगामी सरकार के गठन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। पार्टी का यह कदम जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सदस्यों में शामिल होने वाले निर्दलीय उम्मीदवार हैं
1- प्यारे लाल, इंदरवाल से
2- सतीश शर्मा, चंब से
3- चौधरी अकराम, सुरनकोट से
4- रमेश्वर सिंह, बानी से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed