फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir minister ditches car, rides tonga to promote fuel conservation Srinagar

Jammu Kashmir: ईंधन बचत का 'देसी फॉर्मूला' लेकर सड़क पर उतरे कैबिनेट मंत्री, सतीश शर्मा ने तांगे से किया सफर

Sat, 16 May 2026 02:59 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 16 May 2026 02:59 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने ईंधन बचत के संदेश को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर में सरकारी गाड़ी छोड़कर तांगे से यात्रा की।

विज्ञापन
jammu kashmir minister ditches car, rides tonga to promote fuel conservation Srinagar
तांगे पर सवार कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने शनिवार को ईंधन बचत का संदेश देने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने अपनी आधिकारिक कार छोड़कर श्रीनगर में टांगा (घोड़ा-गाड़ी) से यात्रा की। श्रीनगर के गुपकार रोड पर टांगा में सवार होकर निकले। उनकी यह यात्रा फेसबुक पर लाइव भी दिखाई गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का समर्थन करने का एक तरीका है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे पेट्रोल और डीजल की बचत में योगदान दें। मंत्री ने कहा, पेट्रोल बचाओ! यह कदम मैं इसलिए उठा रहा हूं ताकि लोग समझें कि मितव्ययिता जरूरी है। कार की जगह इस तरह के साधनों का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पहली बार कश्मीर में टांगा में बैठने का मौका मिला और यह अनुभव अच्छा रहा। इस दौरान उनके साथ एक सुरक्षा कर्मी और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। इस मौके पर उन्होंने पर्यटकों से जम्मू-कश्मीर आने की भी अपील की और कहा कि यहां पर्यटन का मौसम अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 मई को वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी। उन्होंने मेट्रो, कारपूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों और रेलवे सेवाओं के अधिक उपयोग जैसे सुझाव दिए थे। वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री की अपील के बाद अपने काफिले का आकार कम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed