फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Incidents of fire increased rapidly in the forests of Bandipora, forest wealth worth crores of

Jammu Kashmir: बांदीपोरा के जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ीं, वन संपदा को करोड़ों का हुआ नुकसान

Sat, 19 Apr 2025 02:48 PM IST
निकिता गुप्ता भट शहजाद, अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
भट शहजाद, अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 19 Apr 2025 02:48 PM IST
सार

बांदीपोरा में हाल के महीनों में जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनका मुख्य कारण लंबे समय से जारी सूखा माना जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Incidents of fire increased rapidly in the forests of Bandipora, forest wealth worth crores of
जंगल में लगी आग

विस्तार

 पिछले कुछ महीनों में बांदीपोरा में जंगलों में आग की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। इसने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक सूखा रहना इन घटनाओं का मुख्य कारण है।बांदीपोरा के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर ने बताया कि बांदीपोरा के जंगल आग की चपेट में आने के लिए अत्यधिक संवेदनशील हैं।

विज्ञापन


एक छोटी सी चिंगारी भी आग के गोले में तब्दील हो सकती है। उन्होंने कहा, कुछ महीनों से सूखे की स्थिति इन घटनाओं का मुख्य कारण है। हालांकि हम किसी भी जंगल की आग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें रोकथाम सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए लोगों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील करते हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने ही जिले भर में कई आग की घटनाएं सामने आईं हैं। इसमें करोड़ों रुपये की वन संपदा को नुकसान हुआ है। इस नुकसान ने न केवल वन संपदा को प्रभावित किया, बल्कि वन्यजीवों और समग्र पारिस्थितिकी तंत्र पर भी असर डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उन स्थानीय स्वयंसेवकों की सराहना की, जिन्होंने कई जगहों पर अधिकारियों के साथ मिलकर आग की घटनाओं को नियंत्रित करने में मदद की। बढ़ते खतरे से निपटने के लिए विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज कर दिए हैं। इसमें लोगों से आग लगने पर तुरंत सूचना देने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed