{"_id":"65479206e98305ce870992d3","slug":"jammu-kashmir-impersonating-as-cbi-officer-man-arrested-by-police-in-kunzer-baramulla-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake CBI Officer: बारामुला में खुद को सीबीआई अफसर बताने वाले आरोपी गिरफ्तार, लोगों से करता था ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fake CBI Officer: बारामुला में खुद को सीबीआई अफसर बताने वाले आरोपी गिरफ्तार, लोगों से करता था ठगी
Sun, 05 Nov 2023 06:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 05 Nov 2023 06:30 PM IST
सार
बारामुला में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को सीबीआई अधिकारी बता कर लोगों के साथ ठगी करता था। उसके कब्जे से कई घरेलू सामान और फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Fake CBI Officer Arrested
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को सीबीआई अधिकारी बता कर लोगों के साथ ठगी करता था। उसके कब्जे से कई घरेलू सामान और फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन कुंजर में वासुन बंगिल के निवासी फारूक अहमद वानी लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी जावीद अहमद राथर व उसके साथियों ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के सामने खुद को एक सीबीआई अधिकारी बताया। उसने शिकायतकर्ता को एक फर्जी सीबीआई पहचान पत्र भी दिखाया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को उनके बच्चे के लिए एनडीए में प्लेसमेंट दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
आरोपी मौका पाकर शिकायतकर्ता के घर से गीजर, बेडशीट, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरा, एलसीडी और अन्य कीमती सामान सहित विभिन्न घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने 40 लाख रुपये की रकम की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
कुंजर थाना पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सामान बरामद कर लिया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।