फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Five arrested for providing SIM cards to terrorists in jails, possibility of more arrests

Jammu Kashmir: जेलों में आतंकियों को सिम कार्ड मुहैया कराने वाले पांच गिरफ्तार, और गिरफ्तारियों की संभावना

Wed, 05 Feb 2025 01:53 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 05 Feb 2025 01:53 PM IST
सार

सीआईके ने जेलों में बंद आतंकियों को सिम कार्ड मुहैया कराने के आरोप में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया, और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Five arrested for providing SIM cards to terrorists in jails, possibility of more arrests
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इन पर जेलों में बंद आतंकियों को सिम कार्ड मुहैया कराने और तस्करी के आरोप हैं। गिरफ्तार आरोपी अनंतनाग के दावूदपोरा, श्रीनगर के कमरवारी, नथपोरा, कालोसा, बांदीपोरा और कुर्सू पटशाहीबाग के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी केंद्रीय जेलों में बंद आतंकियों व नशा तस्करों को सिम पहुंचाते थे। सीआईके ने पहले केंद्रीय जेल में छापा मारा था, जिसमें यह बात सामने आई। सिम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जाता था। प्रवक्ता ने कहा, इस मामले में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के पॉइंट ऑफ सेल व वेंडरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस दौरान और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed