{"_id":"676818dd501e8d0e100916de","slug":"jammu-kashmir-firing-in-srinagar-police-training-institute-trainee-policeman-shot-dead-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: श्रीनगर के पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में गोलीबारी, ट्रेनी पुलिसकर्मी की गोली लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: श्रीनगर के पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में गोलीबारी, ट्रेनी पुलिसकर्मी की गोली लगने से हुई मौत
Sun, 22 Dec 2024 07:19 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 22 Dec 2024 07:19 PM IST
सार
गांदरबल के पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में सेंट्री की गोली से एक ट्रेनी पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में एक प्रशिक्षु पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई जब सेंट्री बाबू राम ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मी मोहम्मद सरेर पर गोली चला दी।मोहम्मद सरेर बारामूला जिले के बोनीयर का निवासी था और वह प्रशिक्षण के दौरान ही मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि बाबू राम को निहत्था कर दिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह घटना मनिगाम पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में हुई, जहां प्रशिक्षु पुलिसकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन