किश्ती से चुनाव प्रचार: डल झील में नेकां ने निकाली शिकारा रैली, जनता का साथ मिलने की जताई उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला JKNC जादीबल द्वारा डल झील में आयोजित शिकारा रैली में शामिल हुए। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मतदान वैसा नहीं हुआ जैसा हमने उम्मीद की थी। ऐसे कई क्षेत्र थे जहां 2014 की तुलना में इस बार मतदान कम हुआ। मौजूदा सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला JKNC ज़ादीबल द्वारा डल झील में आयोजित शिकारा रैली में शामिल हुए। pic.twitter.com/VxiKbQZyZi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2024
वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, 'हम फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और इसे(370) वापस लाएंगे। वे (केंद्र सरकार) चीन से बात कर सकते जिन्होंने हमारे 2000 किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया है, उनसे बात कर सकते हैं, यहां(पाकिस्तान) क्यों नहीं बात कर सकते? किसी तरह से इसका हल निकालना है, कब तक हम आतंकवाद में रहेंगे, कब तक हमारे लोग मरते जाएंगे।'
#WATCH | JKNC chief Farooq Abdullah says, "When Congress leader Ghulam Nabi Azad compared two states in the Rajya Sabha the numbers showed that J&K was much above Gujarat...The governments here did it and they did it when Article 370 was in effect. We made progress. But what… pic.twitter.com/pbj7CbvnyR
— ANI (@ANI) September 22, 2024
नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने कहा, 'जब भी इस निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार किया गया है तो नाव रैली इसका एक हिस्सा रही है। उम्मीद है, हमें सरकार बनाने के लिए लोगों से जनादेश मिलेगा। एनसी घाटी में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, हमें मध्य कश्मीर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।'