{"_id":"624bde97eed87a406c7e0573","slug":"jammu-kashmir-delimitation-commission-conducting-public-hearing-in-srinagar-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आज श्रीनगर में परिसीमन आयोग कर रहा जनसुनवाई, लोगों ने बताईं अपनी प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आज श्रीनगर में परिसीमन आयोग कर रहा जनसुनवाई, लोगों ने बताईं अपनी प्राथमिकताएं
Tue, 05 Apr 2022 02:44 PM IST
विमल शर्मा
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 05 Apr 2022 02:44 PM IST
सार
पूर्व एमएलसी सैयद रफीक शाह ने कहा कि एक समय के बाद परिसीमन किया जाना जरूरी है। वह इसे सामाजिक नजरिए से देखते हैं। इससे आम लोगों को फायदा मिलता है।
विज्ञापन
श्रीनगर में परिसीमन आयोग से मिलने पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिसीमन आयोग की सात सदस्यीय टीम मंगलवार को जस्टिस (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में श्रीनगर में जनसुनवाई कर रही है। इससे पहले सोमवार को आयोग की टीम ने जम्मू कन्वेंशन सेंटर में मसौदा रिपोर्ट पर जम्मू संभाग के लोगों की आपत्ति व सुझाव सुनकर उनका पक्ष जाना।
विज्ञापन
आयोग के पास अपनी बात रखने आए पूर्व एमएलसी एवं जम्मू कश्मीर पहाड़ी कल्चर एंड वेलफेयर फोरम के मुख्य प्रवक्ता सैयद रफीक शाह ने कहा कि वह अपने लोगों के सामाजिक और राजनीतिक अधिकार तलाशने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय के बाद परिसीमन किया जाना जरूरी है। वह इसे सामाजिक नजरिए से देखते हैं। इससे आम लोगों को फायदा मिलता है। हालांकि, कुछ राजनीतिक पार्टियों ने इस पर नाराजगी जताई है। यह उनका निजी राजनीतिक हित हो सकता है। उन्होंने कहा कि आयोग सही दिशा में काम कर रहा है। वह इस प्रक्रिया का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
जिला कुपवाड़ा के एक पंचायत के सरपंच सराज भट्ट ने कहा कि परिसीमन आयोग ने जो मसौदा रिपोर्ट तैयार की है, वह उससे संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत की आवाम भी इस प्रक्रिया से सहमत है। जिस तरह से आयोग ने काम किया है वो सही क्रम में आगे बढ़ रहा है और इसे ऐसे ही आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, कुपवाड़ा के हाजी उल्लाह ने कहा कि मसौदा रिपोर्ट में जो कुपवाड़ा के लिए फैसला लिया गया है वह उससे सहमत हैं। हालांकि, वह आयोग से कुछ हल्के बदलाव की आशा रखते हैं। आयोग से मिल कर वह उनके सामने इस मसले को उठाएंगे।