फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Avalanche in Kupwara three army soldiers martyred

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में हिमस्खलन, सेना के तीन जवान शहीद

Sat, 19 Nov 2022 10:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 10:27 AM IST
सार

माच्छिल क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हैं। तीनों के पार्थिव शरीर बर्फ से निकाल लिए गए हैं।  

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Avalanche in Kupwara three army soldiers martyred
Avalanche - फोटो : File Photo

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के माच्छिल सेक्टर में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के तीन जवान शहीद हो गए। पुलिस के अनुसार तीनों जवान माच्छिल सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक हुए हिमस्खलन से तीनों दब गए, जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी जान जा चुकी थी। शहीद जवानों में गनर सौविक हजरा (22), लांस नायक मुकेश कुमार (22) व नायक गायकवाड मनोज लक्ष्मण राव (45) शामिल हैं।

विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि माच्छिल सेक्टर में अलमोरा पोस्ट के पास शुक्रवार को पेट्रोलिंग टीम अचानक हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इसमें तीन जवान दब गए। हिमस्खलन में जवानों के दबने की सूचना पर सेना तथा अन्य सुरक्षा बलों की टीम ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। तीनों दबे जवानों को बर्फ से निकाला गया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 कुपवाड़ा जिले के एसएसपी युगल मन्हास ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में माच्छिल क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हैं। तीनों के पार्थिव शरीर बर्फ से निकाल लिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed