Jammu Kashmir Assembly: मुबारक गुल बने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रो-टेम स्पीकर, श्रीनगर के राजभवन में ली शपथ
मुबारक गुल ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। इस दौरान राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उपस्थिति रहे।
विस्तार
श्रीनगर के राजभवन में मुबारक गुल ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। मुबारक गुल ने विधानसभा के कार्यकाल के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुल को प्रोटेम स्पीकर बनने पर बधाई दी और कहा कि यह पद राज्य की राजनीतिक प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विधानसभा की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने में सहायक होंगे।
गुल ने अपने संबोधन में कहा कि वह सभी सदस्यों के सहयोग से विधानसभा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। हम सबको मिलकर जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए काम करना है और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखना है। इस शपथ ग्रहण के साथ ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
VIDEO | Mubarak Gul takes oath as the Pro-tem Speaker of J&K Assembly at Raj Bhawan in Srinagar in the presence of LG Manoj Sinha.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/dlnxv3hzQz — Press Trust of India (@PTI_News) October 19, 2024