{"_id":"671f57d7bf3128fe3c0a2960","slug":"jammu-kashmir-army-organized-a-ceremony-at-chinar-war-memorial-paid-tribute-to-the-martyrs-on-the-78th-brave-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: सेना ने चिनार युद्ध स्मारक में करवाया समारोह, 78 वें शौर्य दिवस पर बलिदानियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: सेना ने चिनार युद्ध स्मारक में करवाया समारोह, 78 वें शौर्य दिवस पर बलिदानियों को किया नमन
Mon, 28 Oct 2024 02:54 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:54 PM IST
सार
भारतीय सेना ने 78वें शौर्य दिवस पर श्रीनगर के चिनार युद्ध स्मारक में समारोह आयोजित किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सेना के उच्च अधिकारियों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सेना ने रविवार को 78वें शौर्य दिवस पर चिनार युद्ध स्मारक श्रीनगर में समारोह करवाया। इसमें बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शाैर्य दिवस पर सभी रैंक, इन्फैंट्री के पूर्व सैनिकों की अडिग भावना और साहस की सराहना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, शाैर्य दिवस पर हम इन्फैंट्री के सभी रैंक और पूर्व सैनिकों की अडिग भावना और साहस को सलाम करते हैं, जो बिना थके हमारी रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
वे किसी भी चुनौती के सामने दृढ़ रहते हैं। हमारे राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, चिनार कोर के जीओसी और सभी रैंक अधिकारियों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। शौर्य दिवस हर वर्ष 27 अक्तूबर को मनाया जाता है। 27 अक्तूबर 1947 को श्रीनगर एयरफील्ड पर पहली बटालियन सिख रेजिमेंट को उतारा गया था, जिसने जम्मू-कश्मीर के लोगों को पाकिस्तानी कबाइली आक्रमणकारियों से बचाना था।
विज्ञापन