Jammu Kashmir: रामबान के बाद जोजिला दर्रे में भूस्खलन का कहर, कश्मीर-लद्दाख संपर्क पूरी तरह बाधित
जोजिला दर्रे में सोमवार सुबह आया भीषण भूस्खलन के कारण श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, और बीआरओ द्वारा मलबा हटाने का अभियान जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार सुबह जोजिला के इंडिया गेट क्षेत्र में भीषण भूस्खलन की घटना ने कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले श्रीनगर–सोनमर्ग–गुमरी (SSG) रोड को पूरी तरह ठप कर दिया है।इस प्राकृतिक आपदा के दौरान सड़क पर भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन ने पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया जिससे सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर और मलबा फैल गया। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए, बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने तत्काल मलबा हटाने का ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बीआरओ के एक अधिकारी ने कहा कि हमारी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं ताकि सड़क को फिर से चलने योग्य बनाया जाए। हालांकि, क्षेत्र में लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाएं और अस्थिरता के कारण फिलहाल सड़क पूरी तरह से बंद है।
प्रशासन ने आम लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करें और प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जाती।
यह खबर भी पढ़ें: सपनों की मंजिल दूर, जेब खाली: झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूर जम्मू में बेबस, धर्मशाला में ले रहे शरण
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.