फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: 23rd All India Police Water Sports Championship begins in Srinagar

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में 23वीं अखिल भारतीय पुलिस जल खेल चैंपियनशिप का आगाज

Mon, 04 Mar 2024 06:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 06:30 PM IST
सार

उप राज्यपाल ने बेहद सफल और यादगार चैंपियनशिप के लिए सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 23rd All India Police Water Sports Championship begins in Srinagar
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

विस्तार

23वीं अखिल भारतीय पुलिस जल खेल चैंपियनशिप 2023-24 (पुरुष और महिला) का श्रीनगर में आगाज हो गया। इसका उद्घाटन उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। चैंपियनशिप में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तीस टीमें (20 पुरुष और 10 महिलाएं) ले रही हैं। इनमें 500 खिलाड़ी और 60 तकनीकी अधिकारी, टीम मैनेजर शामिल हैं। 

विज्ञापन


उप राज्यपाल ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को बधाई दी और खेल को बढ़ावा देने और युवाओं के समग्र विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। साथ ही मेहमान खिलाड़ियों से आतिथ्य का आनंद उठाने और लौटते समय जम्मू-कश्मीर कर ब्रांड एंबेसेडर बनने की अपील की।
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने बेहद सफल और यादगार चैंपियनशिप के लिए सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दो दशक में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और उग्रवाद से निपटने के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पेशेवर तरीके से 17 प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल अखिल भारतीय पुलिस चैंपियनशिप आयोजित कर रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निस्वार्थ सेवा के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों के बहादुर जवानों को दी श्रद्धांजलि

उप राज्यपाल ने कहा कि खेल, और विशेष रूप से, जल खेल, अनुशासन, टीम वर्क और लचीलेपन की भावना का प्रतीक हैं। ये गुण उन सिद्धांतों से मेल खाते हैं जिनका पालन हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियां हमारे समुदायों की सुरक्षा के अपने कर्तव्य में करती हैं। प्रतियोगिताओं के दौरान सीखे गए सबक उन मूल्यों का प्रमाण हैं जो हमारे पेशेवर जीवन को आकार देते हैं। इस अवसर पर, उपराज्यपाल ने राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों के बहादुर जवानों को भी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed