{"_id":"6a0a27ae034e8d62a404d048","slug":"jammu-central-administrative-tribunal-gave-order-srinagar-news-c-10-jmu1052-915357-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कैट का प्रतिवादियों को नोटिस, पूछा-अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कैट का प्रतिवादियों को नोटिस, पूछा-अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-योजना, विकास एवं निगरानी विभाग में चयन का मामला, अगली सुनवाई 19 अगस्त को
-प्रतिवादियों को सुनवाई की तारीख तक या उसी दिन स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल करनी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। योजना, विकास एवं निगरानी विभाग में चयन से जुड़े एक मामले में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) ने प्रतिवादियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उसने पूछा है कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। मामले की अगली सुनवाई अब आगामी 19 अगस्त को होगी।
कैट प्रशासनिक सदस्य प्रज्ञा सहाय सक्सेना और न्यायिक सदस्य संजीव गुप्ता ने सोनू सिंह बनाम आईएएस आर एलिस वाज एवं अन्य मामले की सुनवाई के बाद यह नोटिस जारी किए। सुनवाई वर्चुअल तरीके से हुई। ट्रिब्यूनल ने प्रतिवादियों के उसकी ओर से पारित आदेश की जानबूझकर अवज्ञा के लिए नाराजगी जताई।
कैट के सदस्यों ने प्रतिवादियों को अगली सुनवाई की तारीख तक या उसी दिन अनुपालन/स्टेटस रिपोर्ट फाइल किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि इसकी एक एडवांस कॉपी आवेदक के वकील को भी मुहैया कराई जाए।