{"_id":"6a21bac6c7b09789c207a5dd","slug":"jammu-and-kashmir-weather-cloudy-since-morning-rain-in-plains-in-the-afternoon-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir Weather: सुबह से छाए बादल, दोपहर को मैदानी इलाकों में बारिश; इतना दर्ज हुआ पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir Weather: सुबह से छाए बादल, दोपहर को मैदानी इलाकों में बारिश; इतना दर्ज हुआ पारा
Thu, 04 Jun 2026 11:20 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:20 PM IST
सार
घाटी में वीरवार को बारिश से अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने 5-6 जून को बारिश, 7-8 जून को सूखा मौसम रहने का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन
बारिश में जाते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
घाटी में वीरवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, दोपहर में कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान एक दिन में ही 6 डिग्री तक गिर गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य ये 0.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश, गरज के साथ बौछारें व तेज हवा चल सकती है। 6 जून को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 7-8 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।
विज्ञापन