फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir

Srinagar News: आतंकियों की बदली रणनीति ने बढ़ाई चिंता, 33 महीने बाद घाटी में फिर पुलिसकर्मी की टारगेट किलिंग

विज्ञापन
jammu and kashmir
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की शहादत के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। लगभग 33 महीनों के लंबे अंतराल के बाद घाटी में जम्मू-कश्मीर पुलिस के किसी जवान को इस तरह टारगेट कर हमला किया गया है। घटते जनाधार और सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव के बीच आतंकी संगठनों की हमले की बदली रणनीति नई चुनौती पेश कर रही है। कायरतापूर्ण हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर घाटी में अब तक का सबसे बड़ा ऑलआउट ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हमले में पाकिस्तानी आतंकी के शामिल होने के संकेत
आतंकियों के मददगार नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के उद्देश्य से करीब दो हजार से अधिक आतंकी सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है। हमले के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षा एजेंसियां खंगालने में जुटी हैं। फुटेज में काले रंग के कपड़े और काली टोपी पहने एक संदिग्ध नजर आ रहा है, जो अपने पास मौजूद एक थैले में असॉल्ट राइफल छिपाकर हमले के तुरंत बाद भागता दिख रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की आधिकारिक पहचान या हमले से उसके सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है। शुरुआती जांच में हमलावर के स्थानीय लश्कर-ए-ताइबा आतंकी होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है इसमें किसी पाकिस्तानी आतंकवादी के शामिल होने के संकेत भी मिल रहे हैं। पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि तफ्तीश तेजी से जारी है। सभी पहलुओं से हमलावर की पहचान की जा रही है। इस बीच प्रतिबंधित लश्कर-ए-ताइबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। वैसे सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article