{"_id":"6adfa795288d06f8d90e24d4","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-201-1-knt1011-137887-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बारिश और ओलावृष्टि से बची फसल समेटने में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बारिश और ओलावृष्टि से बची फसल समेटने में जुटे किसान
विज्ञापन
मौसम की अनिश्चितता के बीच किसानों को सता रहा नुकसान का डर, किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। सब डिवीजन में पिछले दिनों हुई बारिश, तूफान और ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। किसान बारिश और ओलावृष्टि से बची फसल को सुरक्षित घर पहुंचाने में जुट गए हैं। मौसम के बदलते मिजाज और दोबारा नुकसान की आशंका के बीच किसान पकी फसल की जल्द से जल्द कटाई करवाने में लगे हैं। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्र सहित हीरानगर सब डिवीजन के विभिन्न इलाकों में किसान पारंपरिक तरीके के बजाय कंबाइन मशीनों का सहारा ले रहे हैं।
किसानों का कहना है कि पिछले दिनों खराब मौसम के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में अब उनकी प्राथमिकता खेतों में बची फसल को जल्द समेटकर सुरक्षित घर पहुंचाना है, ताकि मौसम फिर से करवट ले तो नुकसान न हो। कंबाइन मशीन से कटाई अपेक्षाकृत कम समय में पूरी हो जाती है, जबकि पारंपरिक तरीके से कटाई करने में अधिक समय लगता है। किसान यशपाल ने कहा कि मौसम का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में जो फसल बची है, उसे जल्द से जल्द घर पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कंबाइन से कटाई करवाने का मकसद यही है कि बची हुई फसल को समय रहते सुरक्षित किया जा सके। वहीं, महेंद्र पाल ने कहा कि छोटे किसान पहले से ही आर्थिक तंगी और नुकसान से जूझ रहे हैं। कई किसानों के लिए खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अब खेतों में बची फसल को किसी तरह सुरक्षित करना किसानों की प्राथमिकता है, इसलिए वे जल्द से जल्द कटाई करवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि बारिश, तूफान और ओलावृष्टि के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।