फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
jammu and kashmir news
कठुआ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने निवेश के नाम पर ठगी में शामिल पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश क्राइम ब्रांच जम्मू को दिए है। इसके अलावा कोर्ट ने क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा को मामले में कथित वित्तीय लेन-देन, शेल कंपनियों, डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म और धन के प्रवाह की विस्तृत जांच को समयबद्ध तरीके में करने के भी आदेश दिए है।
विज्ञापन

पीड़ित के अधिवक्ता निपुण शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि हीरानगर के रहने वाले गुरमीत सिंह ने अप्रैल 2022 में एसएसबी से इस्तीफा देने के बाद एएएस स्टाइल ओ एंटरप्राइजेज नाम से कंपनी बनाई। इसमें निवेश करने वालों लोगों को हर महीने अच्छा-खासा रिटर्न देने का झांसा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निवेशकों को शुरू में कुछ हद तक अच्छा रिटर्न भी मिला, लेकिन बाद आरोपी गुरमीत सिंह लोगों से ठगी करके दुबई फरार हो गया। अधिवक्ता ने बताया कि पीड़ित कुलविंदर सिंह, पंकज शर्मा, संदीप शर्मा, अरुण शर्मा और आशीष कुमार की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 175(3) के तहत गत अप्रैल में याचिका दायर की गई थी। इसकी सुनवाई 22 जुलाई को सीजेएम कोर्ट में हुई। कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों गुरमीत सिंह, उसकी पत्नी रजनी चौधरी, पिता मदन लाल के साथ-साथ मुस्कान चौधरी और सुनीता देवी पर केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed