{"_id":"6a62790f0b7722fee70dd4ab","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-201-1-knt1008-134399-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लगातार बारिश से फ्लाईओवर की रिटेनिंग दीवार की मिट्टी खिसकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लगातार बारिश से फ्लाईओवर की रिटेनिंग दीवार की मिट्टी खिसकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारी बारिश से आई बाढ़ से फ्लाईओवर की रिटेनिंग वॉल को नुकसान पहुंचा है। हाईवे प्राधिकरण ने फौरी तौर पर फ्लाईओवर की एक्सपोर्ट ट्यूब पर यातायात को सिंगल लेन करवाने के साथ ही मरम्मत कार्य भी शुरू करवा दिया है।
हाईवे प्राधिकरण के अनुसार न सिर्फ इस नाले नहीं बल्कि इसके के पांच सौ मीटर के दायरे में दो और नालों को निचले इलाके में मकान बनने के बाद बहाव का रास्ता नहीं मिल रहा है। ऐसे में पानी का अचानक बहाव बढ़ने और दीवार से टकराने के बाद कुछ नुकसान हुआ था। दरअसल, गोविंदसर क्षेत्र से कई नाले निचले हाईवे और फिर शहर की ओर चलते रहे हैं। हाईवे के निचले हिस्से में पिछले लगभग डेढ़ से दो दशक में बड़े पैमाने पर रिहायशी इलाका विकसित होने के बाद नालों का अस्तित्व भी आगे खत्म होता चला गया है। ऐसे में भारी बारिश के समय इस क्षेत्र से जलनिकासी एक बड़ी समस्या भी बनती जा रही है। हाईवे प्राधिकरण के इंजीनियर के अनुसार भारी बारिश के समय हाईवे पर जलभराव होने की एक बड़ी वजह भी निचले क्षेत्र में लोगों की ओर से नालों को बंद या डायवर्ट किया जाना है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात हाईवे पर पूरी तरह से बहाल है। एहतियातन सिंगल लेन किया गया है। अगले कुछ ही घंटे में रिटेनिंग वॉल की भराई कर काम पूरा कर लिया जाएगा।